भाजपा का दो दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण वर्ग आयोजित

Spread the love

अल्मोड़ा। भारतीय जनता पार्टी सोमेश्वर विधानसभा के सोमेश्वर मंडल में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के तहत दो दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ रविवार को हुआ। उद्घाटन सत्र में दीपक पाण्डेय ने वैचारिक अधिष्ठान और विचार परिवार विषय पर अपने विचार रखते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी का दर्शन एकात्म मानववाद, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद और राजनीति के पंचनिष्ठ सिद्धांतों पर आधारित है। उन्होंने कहा कि भाजपा का मार्ग अंत्योदय से विकसित भारत की ओर है और पार्टी ‘सबका साथ, सबका विकास’ के सिद्धांतों पर आधारित राजनीतिक संगठन है। उन्होंने बताया कि भारतीय जनता पार्टी प्रत्येक तीन वर्ष में मंडल से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक कार्यकर्ताओं के सर्वांगीण विकास के लिए ऐसे प्रशिक्षण वर्गों का आयोजन करती है। दूसरे सत्र में पूर्व जिला अध्यक्ष ललित लटवाल ने भारतीय जनता पार्टी के इतिहास और विकास पर प्रकाश डाला। उन्होंने 1951 में जनसंघ की स्थापना, 1975 के आपातकाल के संघर्ष और 1980 में भारतीय जनता पार्टी की स्थापना से लेकर वर्तमान तक की विकास यात्रा का उल्लेख किया। जिला प्रशिक्षण संयोजक और जिला महामंत्री प्रकाश भट्ट ने दो दिवसीय आवासीय वर्ग से संबंधित दिशा-निर्देश देते हुए भाजपा के दायित्वों तथा कार्यकर्ताओं के लिए प्रशिक्षण की आवश्यकता पर विस्तार से जानकारी दी। प्रशिक्षण वर्ग में मंडल अध्यक्ष सुंदर राणा, मंडल प्रभारी संदीप श्रीवास्तव, देवेंद्र नयाल, ललित दोसाद, भुवन जोशी, राजेंद्र कैड़ा, विनोद पांडे, संजय जोशी सहित शक्ति केंद्रों के संयोजक और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *