महाजनसंपर्क अभियान के तहत कंडीसौड़ में हुआ भाजपा का संयुक्त मोर्चा सम्मेलन

Spread the love

लोक सभा चुनाव की तैयारी में जुटें कार्यकतार्रू महेंद्र भट्ट
नई टिहरी। थौलधार ब्लक के कंडीसौड़ में महाजनसंपर्क अभियान के तहत आयोजित संयुक्त मोर्चा सम्मेलन में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुये कहा कि लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर पार्टी पूरी तरह एक्टिव मूड में आ चुकी है। उन्होंने सम्मेलन में मोर्चा पदाधिकारियों को चुनावी राणनीति भी समझाई। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता लोस चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं मंगलवार को धनोल्टी विधानसभा के कंडीसौड़ में आयोजित भाजपा के संयुक्त मोर्चा सम्मेलन का प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने शुभारंभ किया। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार के सफल नौ साल कार्यकाल के उपलक्ष में पार्टी की ओर से चलाये जा रहे महाजनसंपर्क अभियान जोरों पर है। कहा कि महाजनसंपर्क अभियान में केंद्रीय मंत्रियों से लेकर राज्यों के सीएम, मंत्री, विधायक, दायित्वधारी, पदाधिकारी सरकार की उपलब्धियों के साथ संगठन की रीति-नीति को जन जन तक पहुंचा रहे हैं। साथ ही पार्टी के विभिन्न अंग जिसमें भाजयुमो, महिला, किसान, ओबीसी, एससी-एसटी मोर्चा मिलकर 2024 में पार्टी को उत्तराखंड की सभी पांचों सीटें जिताने का संकल्प ले चुके हैं, इसके लिए हर स्तर पर तैयारियां की जा रही है। धनोल्टी विधायक प्रीतम पंवार ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की कल्याकारी योजनाओं के बल पर पार्टी 2024 के चुनाव को फतह करेगी। टिहरी के जिलाध्यक्ष राजेश नौटियाल ने संगठन के कार्यक्रमों, संयुक्त मोर्चा सम्मेलन में जानकारी रखी। उन्होंने कहा कि टीम भावना कार्य कर पार्टी हर चुनाव में विजय हासिल करेंगी। मौके पर ओबीसी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश प्रसाद नौटियाल, महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री गीता रावत, जिला महामंत्री राजेंद्र जुयाल, संयोजक मनवीर माही, रोहित रावत सहित भारी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *