भाजपा की विजय संकल्प रैली पहुंची गैरसैंण, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

Spread the love

चमोली। भाजपा की विजय संकल्प यात्रा शनिवार देर शाम गीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण पहुंची। यात्रा के यहां पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने ढोल की थाप पर थिरक कर विजय संकल्प यात्रा का भव्य स्वागत किया। यहां रात्रि विश्राम उपरांत यात्रा कर्णप्रयाग के लिए रवाना हो गयी। रवाना होने से पूर्व मौजूद कार्यकर्ताओं ने गैरसैंण नगर में रैली भी निकाली व रामलीला मैदान में स्थित वीर चंद्र सिंह गढ़वाली के स्मारक पर माल्यार्पण किया। विजय संकल्प यात्रा का नेतृत्व गढ़वाल सांसद एवं पूर्व सीएम तीरथ रावत एवं क्षेत्रीय विधायक सुरेन्द्र सिंह नेगी ने किया।
इस मौके पर यात्रा का नेतृत्व कर रहे सांसद तीरथ सिंह रावत ने कहा कि भाजपा सरकार विकास के बूते पर बड़े अंतर से पुनरू सत्ता पर काबिज होगी। इससे पूर्व आदिबदरी में भी यात्रा का स्वागत किया गयाइस मौके पर यात्रा संयोजक सतीष लखेड़ा, पूर्व विधायक अनिल नौटियाल,भाजपा जिला अध्यक्ष रघुवीर बिष्ट, समीर मिश्रा, शशि सोरियाल, डा़ अवतार नेगी, महावीर बिष्ट, विनोद नेगी, धन सिंह नेगी, पंकज डिमरी, मनोज नेगी, विनोद नेगी, रामचंद्र गौड़, राजेन्द्र शाह, रामचंद्र, महावीर रावत, मंगल नारायण, अमरा देवी, गंगा पंवार, राजेन्द्र शाह, रेवती बिष्ट, कस्तूरा देवी, लाजवंती गौड़, एलपी सती आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *