गिरफ्तारी को भाजयूमो कार्यकर्ताओं ने रैली निकाल जताया आक्रोश

Spread the love

पिथौरागढ़। भाजयूमो जिलाध्यक्ष और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष के बीच हुआ विवाद गहराता जा रहा है। कार्यकर्ताओं ने तहरीर के बाद भी पूर्व जिपं अध्यक्ष वीरेंद्र वल्दिया की गिरफ्तारी न होने पर आक्रोश जताया है। कहा तहरीर के 11 दिन बाद भी गिरफ्तारी न होना पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठा रहा है। कार्यकर्ताओं ने बाजार में रैली निकाल कर प्रशासन से पूर्व जिपं अध्यक्ष को गिरफ्तार करने की मांग की है।

Project 2
सोमवार को भाजयूमो जिलाध्यक्ष शुभम चंद के नेतृत्व में कार्यकर्ता और महिलाओं ने नगरपालिका स्थित रामलीला मैदान में एकत्र हुए। इस दौरान उन्होंने प्रदर्शन कर आक्रोश जताया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा बीते दस 11 मार्च को पूर्व जिपं अध्यक्ष के खिलाफ उन्होंने कोतवाली में तहरीर दी, लेकिन अब तक पुलिस ने पूर्व जिपं अध्यक्ष को गिरफ्तार नहीं किया है। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने बाजार में रैली भी निकाली। रैली रामलीला मैदान से शुरू होकर घंटाकरण, सिल्थाम, रोडवेज स्टेशन, गुप्ता तिराहा होते हुए कलक्ट्रेट पहुंची। बाद में कार्यकर्ताओं ने डीएम से भी वार्ता की। उन्होंने टीम गठित कर डीएम से पूर्व जिपं अध्यक्ष को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *