भाजयुमो ने फूंका नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का पुतला

Spread the love

बागेश्वर। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की हिन्दुओं पर की गई टिप्पणी पर हिन्दू संगठनों में आक्रोश है। बुधवार को भाजुयमो ने उनका पुतला फूंका। कहा कि उन्हें लोकतंत्र के मंदिर में इस प्रकार की टिप्पणी से बचाना होगा। भाजपा जिलाध्यक्ष इंद्र सिंह फर्स्वाण ने कहा कि लोकतंत्र के मंदिर में इस पकार की टिप्पणी अशोभनीय है। कांग्रेस पार्टी को इसके लिए सामूहिक रूप से माफी मांगनी चाहिए। भाजयुमो जिलाध्यक्ष दीपक गस्याल ने कहा कि राहुल गांधी को इस बयान पर नैतिकता के आधार पर अपना इस्तीफा देना चाहिए। इस दौरान रवि करायत, खड़क टंगड़िया, आनंद धपोला, रमेश तिवारी, मनीष पांडे, गोविंद साह, राहुल साह, अक्षय चन्याल, संदीप जोशी, कृष्णा फर्स्वाण, प्रशांति तिवारी आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *