चंपावत उपचुनाव को लेकर भाजयुमो तैयार: लटवाल

Spread the love

काशीपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल चंपावत उपचुनाव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की जीत को लेकर पूरी तरह आश्वस्त हैं। उन्होंने कहा है कि एक बूथ 20 यूथ अभियान के तहत भाजयुमो तैयार है। चंपावत के 151 बूथ और 31 शक्ति केंद्रों पर भाजयुमो पूरी ताकत और क्षमता के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को विजय बनाएगी। भाजयुमो अध्यक्ष कुंदन लटवाल काशीपुर में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। कुंदन ने कहा कि ऊधमसिंह नगर जिला पहले टनकपुर तक लगता था। उस वक्त यह विधानसभा खटीमा से लगी हुई थी। चंपावत में यूथ सबसे अधिक है। भाजयुमो के दृष्टिकोण से राज्य के युवा मुख्यमंत्री बड़े अंतर से जीत दर्ज करेंगे। अभी सीएम ने चंपावत में रोड शो किया था। तब चंपावत की जनता ने दिल खोलकर उनका स्वागत किया था। किसी भी दल के पास कोई मुद्दा नहीं है। सीएम युवा हैं। चंपावत की जनता मुख्यमंत्री को जिताकर विधानसभा भेजेगी। भाजयुमो अध्यक्ष कुंदन ने कहा कि भारत दर्शन सुशासन यात्रा के माध्यम से पूरे देश में 75 यात्राएं चल रही हैं। सुशासन यात्रा के माध्यम से हम बाहरी राज्य के लोगों को जोड़ने का कार्य कर रहे हैं। उत्तराखंड में भी यह यात्रा 28 यात्रा पहुंची थी। इसमें देशभर के 12 राज्यों से 30 लोगों का दल उत्तराखंड पहुंचा है। यात्रा देहरादून, हरिद्वार होते हुए टिहरी पहुंचीं। यात्रा ने एशिया के सबसे बड़े टिहरी बांध का अध्ययन किया। अब यह यात्रा उत्तरकाशी के लिए रवाना हो गई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *