भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष ने युवाओं से किया संवाद

Spread the love

रुद्रपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा ने नवमतदाता सम्मेलन का आयोजन किया। कार्यक्रम में 18-25 वर्ष के नवयुवकों से मुख्य अतिथि भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष शशांक रावत ने संवाद किया। उन्होंने बताया कि भाजपा सरकार के नौ वर्ष पूरे होने पर पार्टी महाजनसंपर्क अभियान चला रही है। इसके चलते नवमतदाता सम्मेलन का आयोजन किया गया है। बुधवार को भाजयुमो के प्रदेश उपाध्याक्ष विवेकदीप सिंह के प्रतिष्ठान पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष शशांक रावत, मंडी सभापति कमलेंद्र सेमवाल, भाजपा प्रदेश मंत्री विकास शर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष मनमोहन सक्सेना ने दीप जलाकर किया। मुख्य अतिथि शशांक रावत ने युवाओं को मत का अधिकार व लोकतंत्र में भाजपा की महत्ता के बारे में विस्तार से बताया। साथ ही युवाओं से सीधे संवाद कर देश के विकास में उनकी भागीदारी के बारे में बताया। इस दौरान भाजयुमो कुमाऊं संयोजक सुखजीत सिंह, महेंद्र पाल, सुरेंद्र चौधरी, विशाल चौहान, धीरेंद्र प्रताप सिंह, पराग अग्रवाल, राजेश कोली, गोल्डी गोराया, मयंक अग्रवाल, विपिन चौहान, नवीन ठाकुर, हेमंत पाठक, दिव्यांश लूथरा, विशाल गुप्ता, नंदू राठौर आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *