भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष विपुल मैंदोली का मसूरी में जोरदार स्वागत

Spread the love

देहरादून। भाजपा युवा मोर्चा के नव निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष विपुल मैंदोली का पहली बार मसूरी आगमन पर जोरदार स्वागत किया गया। उन्हें भाजपा मसूरी मंडल, भाजयुमो मसूरी शाखा सहित भाजपा के प्रकोष्ठों ने सम्मानित किया। मंगलवार को राधाकृष्ण मंदिर में प्रदेश भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष विपुलव मैंदोली पहुंचने पर जोरदार आतिशबाजी की गयी व सभागार में उनका स्वागत कर सम्मान किया गया। प्रदेश भाजयुमो अध्यक्ष विपुल मैंदोली ने पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं का शेष धन्यवाद किया जिन्होंने उन्हें यह दायित्व दिया। उन्होंने कहा कि आगामी एक वर्ष बाद विधानसभा चुनाव होने हैं , जिसके लिए अभी से तैयारी शुरू कर दी गयी है। यूथ की एक्टिविटी को और अधिक मजबूत करने का प्रयास किया जायेगा। उन्होंने कहाकि प्रदेश की सभी सत्तर विधानसभाओं में सभी बूथों पर युवाओं की प्रमुख भूमिका रहे इसका प्रयास किया जायेगा व यही प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने कहा कि युवाओं में जोश का संचार हो मुख्यमंत्री भी युवा है व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्ग दर्शन में लगातार आगे बढ़ रहे हैं व वर्ष 2027 में प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाएंगे। इस मौके पर भाजयुमो मसूरी मंडल अध्यक्ष रविंद्र रावत रब्बू, प्रदेश युवा विधि प्रकोष्ठ के संयोजक आर्यनदेव उनियाल, भाजपा मसूरी मंडल के अध्यक्ष रजत अग्रवाल, मदन मोहन शर्मा, मंडल उपाध्यक्ष अरविंद सेमवाल, गुड मोहन राणा, विजय बिंदवाल, सचिन आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *