केदारनाथ में बिगड़ी बीकेटीसी अध्यक्ष की तबियत

Spread the love

रुद्रप्रयाग। बीते कई दिनों से केदारनाथ में रह रहे बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय की गुरुवार को अचानक तबियत बिगड़ गई। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद हेलीकप्टर से गुप्तकाशी भेजा गया जहां उनका स्वास्थ्य अब बेहतर है। उन्हें केदारनाथ में सर दर्द और सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। इन दिनों बड़ी संख्या में तीर्थयात्री केदारनाथ पहुंच रहे हैं। ऐसे में बदरी-केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय बीते कई दिनों से केदारनाथ में डेरा डाले हुए थे। गुरुवार को दोपहर बाद मौसम खराब हुआ। इस बीच बीकेटीसी अध्यक्ष को सर दर्द और सांस लेने में दिक्कत हुई। डक्टरों ने उन्हें केदारनाथ से नीचे उतरने और आराम की सलाह दी। हेलीकप्टर द्वारा उन्हें गुप्तकाशी भेजा गया। जहां से वह ऊखीमठ गए। दूरभाष पर बीकेटीसी अध्यक्ष ने बताया कि अक्सीजन लेने के बाद वह गुप्तकाशी लौट आए है। अब स्वास्थ्य में काफी सुधार है। इधर, मंदिर समिति के सूत्रों ने बताया कि मौसम विभाग ने बीते दिनों में केदारनाथ धाम सहित उच्च हिमालयी क्षेत्र में भारी बारिश एवं बर्फवारी की भविष्यवाणी की थी, जिसको देखते हुए मंदिर समिति अध्यक्ष के अजेंद्र अजय सीधे केदारनाथ पहुंचे। यहां यात्रियों की सेवा में जुटे रहे और मंदिर कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाते रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *