काला फीता बांधकर पालिका कर्मियों ने किया विरोध प्रदर्शन

Spread the love

नैनीताल। सोमवार को कर्मचारियों ने पालिका सभागार में बैठक कर आगामी आंदोलन की रूपरेखा पर चर्चा की। कर्मियों ने बांह में काला फीता बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने कहा कि लंबे समय से संगठन कर्मचारियों को सामूहिक जीवन बीमा लाभ देने, निकाय कर्मचारियों के वेतन से काटी गई सामूहिक बीमा की धनराशि का अविलंब भुगतान करने, केंद्रीय सेवा नियमावली के अनुसार राजस्व संवर्ग, सफाई निरीक्षक वर्ग में पदोन्नति पर नियुक्ति करने, निकाय कर्मचारियों को भी स्वास्थ्य योजना का लाभ देने, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को भी केंद्रीय सेवा नियमावली से भरे जाने, निकायों में रिक्त पड़े पदों को भरने की मांग की गई है। मगर सरकार द्वारा इस संबंध में कोई संज्ञान नहीं लिया जा रहा है। इसे लेकर प्रदेश स्तर पर अब चरणबद्ध आंदोलन शुरू कर दिया गया है। इस दौरान सचिव रितेश कपिल, उप सचिव हंसा दत्त बहुगुणा, उपाध्यक्ष सुभाष चंद्र, प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील खोलिया, गोपाल नेगी, हिमांशु चंद्र ,ललित मोहन पांडे, ईश्वरी दत्त बहुगुणा, शिवराज नेगी, राहुल कुमार, दिनेश पांडे, चंपा बिष्ट, गिरीश चंद्र, दीपक पांडे, हेम पंत विनोद, मोहनलाल, सरस्वती गंगोला, भगवती बिष्ट, हरीश लाल, रणजीत गौरव बिष्ट, कंचन कुमार, हिमांशु टम्टा, राजेंद्र उप्रेती रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *