जन्मदिवस पर 500 असहाय व गरीबों को बांटे कंबल

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
सतपुली : ग्रामसभा मलेठी में समाजसेवी सुंदर सिंह चौहान ने अपने पोते पृथ्वीराज सिंह चौहान के जन्मदिन पर 500 जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किए गए।
कार्यक्रम का शुभारंभ द्वीप प्रज्जवलित कर किया गया। तत्पश्चात राजकीय इंटर कॉलेज सतपुली की छात्राओं ने सरस्वती वंदना की प्रस्तुति दी। इस दौरान छात्र-छात्राओं द्वारा संस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। नगर पंचायत अध्यक्ष सतपुली जितेंद्र चौहान, पूर्व प्रधान जगदंबा डंगवाल, पीएलबी सतपुली पुष्पेंद्र राणा, नरेंद्र सिंह नेगी, प्रताप सिंह, बलवीर सिंह नेगी, उम्मेद सिंह रावत, सभासद चंद्र मोहन सिंह चंदू, दीपिका मियां, अमित रावत, रिंकी रावत, पुजारी धनीराम धस्माना, नरेंद्र सिंह नेगी, नीलम चौहान, सोनी चौहान, त्रिलोक सिंह चौहान, अजय पंवार, कैलाश चंद मियां, कैलाश सकलानी, प्रताप सिंह नेगी, विनय रावत, रणवीर सिंह नेगी, पूर्व सैनिक त्रिलोक सिंह नेगी, गंगा सिंह रावत, सामाजिक कार्यकर्ता जगमोहन सिंह डांगी आदि मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन अचलानंद डोबरियाल एवं राजकमल नेगी ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *