बच्चों को वितरित किए कंबल

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत अपर कालाबड़ स्थित प्राथमिक विद्यालय नं. 4 में राज्य स्थापना दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें स्कूली बच्चों को कंबल वितरित किए गए।
कार्यक्रम का शुभारंभ पार्षद आरती खरक्वाल ने किया। सर्वप्रथम अतिथियों ने राज्य निर्माण आंदोलनकारियों के चित्रों पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धाजंलि दी। पार्षद आरती खर्कवाल ने कहा कि उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष व बलिदान से बना है। कहा कि राज्य निर्माण के लिए राज्य के 42 आंदोलनकारियों ने अपना सर्वस्व बलिदान दिया है। कहा कि राज्य निर्माण के बाद अब राज्य को सरसब्ज करने का प्रयास होना चाहिए। कहा कि अभी भी राज्य के समग्र विकास के लिए ठोस नीति बनाए जाने की जरूरत है। कहा कि राज्य बनने के बाद भी पर्वतीय क्षेत्रों से बहुत तेजी से पलायन हो रहा है, जिसे रोकने के प्रयास होने चाहिए। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने गढ़वाली, कुमाऊंनी लोक गीतों पर शानदार लोकनृत्य की प्रस्तुतियां दी। तत्पश्चात स्कूली बच्चों को कंबल वितरित किए गए। इस मौके पर महिलपाल सिंह बिष्ट, राजेंद्र चौधरी सुमित डोबरियाल, हरीश खर्कवाल मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *