दिव्यांग जनों को बांटे कंबल

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : जिलाधिकारी गढ़वाल डॉ. विजय कुमार जोगदंडे के निर्देशन पर तहसील पौड़ी की ओर से निर्धन,असहाय व दिव्यांग जनों को कंबल वितरित किए गए।
आयोजित कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी सदर आकाश जोशी ने कलेक्ट्रेट परिसर में दिव्यांग जन को कंबल वितरित किए। उन्होंने कहा कि सर्दियों के समय जिला प्रशासन हर वर्ष गरीब लोगों को कंबल इत्यादि वितरित करने के साथ सार्वजनिक स्थानों पर शहरी क्षेत्रों में नगर पालिका के माध्यम से और ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम प्रहरियों व अन्य कर्मियों के माध्यम से अलाव की व्यवस्था करता है, जिससे लोग ठंड से बचने हेतु अलाव का सहारा ले सकेंगे। उपजिलाधिकारी सदर आकाश जोशी ने कहा कि तहसील पौड़ी की ओर से निर्धन व असहाय लोगों को लगातार कंबल वितरित किए जा रहे हैं। कहा कि ठंड व शीतलहर को देखते हुए पूर्व में नगर पालिका को निर्देशित किया गया था कि सार्वजनिक स्थानों में अलाव की व्यवस्था निरन्तर रूप से रखना सुनिश्चित रखेंगे। कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में तहसील व ब्लॉक स्तर से अलाव तथा निर्धन लोगों को कपड़ों की पूर्ण व्यवस्था की जा रही है। इसके साथ ही नगर क्षेत्र में निर्धन लोगों को कंबल वितरित किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *