जिला कारागार में बंदियों को दिए कंबल

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी। हंस कल्चरल फाउंडेशन द्वारा जिला कारागार खांडयूसैंण में रह रहे निरुद्ध बंदियों की सहायता के लिए कदम उठाए गए हैं। फाउंडेशन ने शनिवार को जिला कारागार प्रशासन को 100 कंबल दिए। कारागार प्रशासन ने फाउंडेशन का आभार जताया। जिला कारागार के प्रभारी अधीक्षक डीपी सिंहा ने बताया कि शनिवार को हंस कल्चरल फाउंडेशन द्वारा कारागार में रह रहे निरुद्ध बंदियों के लिए 100 से अधिक कंबल दिए गए। बताया कि सर्दियों के मौसम में इन कंबलों से बंदियों को काफी मदद मिलेगी। इस दौरान फाउंडेशन के प्रदेश प्रभारी पदमेंद्र बिष्ट ने कहा कि फाउंडेशन समय-समय पर सहायता प्रदान करने का प्रयास करता है। कहा कि कोविड काल के समय भी फाउंडेशन ने जिला प्रशासन को मदद की। कहा कि यह प्रयास आगे भी जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *