जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : खण्ड परियोजना अधिकारी विकास क्षेत्र द्वारीखाल द्वारा ब्लॉक स्तरीय निपुण विद्यार्थी प्रतियोगिता वर्ष 2024-25 का आयोजन किया गया। इस मौके पर प्रशासक द्वारीखाल महेंद्र सिह राणा ने छात्र-छात्राओं को ट्रैक सूट वितरित किये।
मंगलवार को प्रतियोगिता का शुभारंभ द्वारीखाल ब्लॉक प्रशासनक महेंद्र सिंह राणा ने दीप प्रज्जवलित कर किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा बच्चों के लिए बहुत ही आवश्यक है, शिक्षा के माध्यम से ही हमें हर वस्तु का ज्ञान होता है। कहा कि सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र में बहुत ही सार्थक निर्णय लिए है, जिससे छात्र-छात्राओं को उचित मार्ग दर्शन मिल सके। प्रतियोगिता के माध्यम से ही छात्र-छात्राओं को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी सुरेन्द्र सिह नेगी, बीआरसी समन्वयक मानवी कोटनाला, भीम सिंह बिष्ट अध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संगठन द्वारीखाल, नरेन्द्र सिंह चौहान, अरविन्द सेमवाल, आशा बुडाकोटी प्रधानाध्यापिका राजकीय आर्दश प्राथमिक विद्यालय कोटलमण्डा, दीपक नेगी, निवर्तमान क्षेत्र पंचायत सदस्य राजमोहन सिंह नेगी, ब्लॉक प्रशासक संगठन अध्यक्ष अर्जुन सिंह नेगी, पूर्व सैनिक संजीव जुयाल, विरेन्द्र सिंह रावत आदि मौजूद थे।