ब्लक प्रमुख ने किया नवनिर्मित सभागार का निरीक्षण

Spread the love

अल्मोड़ा। ब्लक परिसर में 1़47 करोड़ की लागत से तैयार कार्यालय व सभागार भवन के अधूरे कार्यों को पूर्ण कर अगामी 25 मई तक भवन हस्तातरित किये जाने के निर्देश ब्लक प्रमुख चित्रा ने कार्यदायी संस्था ग्रामीण निर्माण विभाग को दिये हैं।
ब्लक प्रमुख ने गुरुवार को प्रभारी बीडीओ एसएस नेगी व पंचायत प्रतिनिधियों के साथ नवनिर्मित भवन व सभागार कक्ष में निर्माणाधीन मंच का निरीक्षण किया। प्रमुख ने कार्यदायी संस्था ग्रामीण निर्माण विभाग डिवीजन भिकियासैंण के ईई को अधूरे कार्यों को पूर्ण कर अगामी 25 मई तक भवन विभाग को हैंड ओवर कराने को कहा है। प्रमुख ने आश्चर्य जताते हुये कहा भवन का लोकार्पण विभाग ने बीते जनवरी में मुख्यमंत्री से अल्मोड़ा में करा लिया, लेकिन भवन आज तक हैंडओवर नहीं हुआ है। साथ ही लोकार्पण शिलापट में ब्लक प्रमुख का नाम अंकित नहीं होने पर नाराजगी जताई है। यहां ज्येष्ठ उपप्रमुख संजय गड़ाकोटी, कनिष्ठ उपप्रमुख दीपा, बीडीसी जानकी, दर्शन सिंह, पूरन मावड़ी, गोविंद राम आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *