ब्लक प्रमुख ने विकास कार्यों की समीक्षा की

Spread the love

 

उत्तरकाशी। नौगांव ब्लक प्रमुख सरोज पंवार ने ब्लक सभागार में विकास कार्यों को लेकर समीक्षा बैठक की। शुक्रवार को आयोजित समीक्षा बैठक में ब्लक प्रमुख ने विभिन्न विभागों के संबंधित अधिकारियों से कार्यों की प्रगति रिपोर्ट मांगी। साथ ही बगैर रिकार्ड के पहुंचे बैठक में मौजूद अधिकारियों को फटकार लगा कर नाराजगी जताई।
बैठक में ब्लक प्रमुख सरोज पंवार ने कहा कि सभी संबंधित विभागीय अधिकारियों को अपनी योजनाओं की सभी जानकारी के साथ बैठक में उपस्थित होना चाहिए, जिससे ब्लक अंतर्गत किए जा रहे विकास कार्यों व उनकी प्रगति की पूर्ण जानकारी उन्हें उपलब्ध हो सके। लोनिवि की समीक्षा के दौरान ब्लक प्रमुख ने बनाल, ठकराल पट्टी की लाईफ लाईन तिलाड़ी रोड़, हलना मोटर मार्ग, मंजियाली-सुनारा मोटर मार्ग, फूल चट्टी से खरसाली मोटर मार्ग, पिड़की मदेश मोटर मार्ग की प्रगति रिपोर्ट मांगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *