ब्लॉक प्रमुख ने निर्धन परिवार के बच्चों को लिया गोद

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि
कोटद्वर: द्वारीखाल ब्लॉक प्रमुख महेंद्र सिंह राणा ने क्षेत्र के निर्धन परिवार के बच्चों को गोद लेते हुए उनकी पढ़ाई का पूरा जिम्मा उठाने का निर्णय लिया है। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख ने सामाजिक संस्थाओं से भी बच्चों को बेहतर पढ़ाई में मदद के लिए आगे आने की अपील की।
मंगलवार को यमकेश्वर के राजकीय इंअर कॉलेज मंगाभगपुर में कार्यक्रम का आयेजन किया गया। ब्लॉक प्रमुख ने उक्त विद्यालय के साथ ही राजकीय इंटर कॉलेज लक्ष्मणझूला में पढ़ने वाले निर्धन बच्चों को गोद लिया। ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य समाज के प्रत्येक बच्चे को बेहतर शिक्षा उपलब्ध करवाना है। इसके लिए वह लगातार यमकेश्वर क्षेत्र के निर्धन परिवार के बच्चों को गोद ले रहे हैं। इस अवसर पर राजकीय इण्टर कॉलेज गंगाभोगपुर के प्रधानाचार्य गुलशन शर्मा, प्लारे लाल रणाकोटी, क्षेत्रपंचायत सदस्य ममता देवी, संदीप नेगी प्रधान गंगाभोगपुर एवं राजकीय इण्टर कॉलेज लक्ष्मणझूला के प्रधानाचार्य मदन मोहन उप्रेती, सहदेव सिंह प्रधानाचार्य हाईस्कूल कोटा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *