ब्लॉक प्रमुख ने की मां काली की पूजा

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : द्वारीखाल ब्लॉक प्रमुख महेंद्र सिंह राणा ने ग्राम कोठार में ईष्ट देवी मां काली यज्ञ अनुष्ठान में भाग लिया। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख ने मां काली से समाज के लिए सुख-शांति की कामना की।
प्रमुख महेन्द्र सिंह राणा ने रावत बंधुओं की ओर से आयोजित ईष्ट देवी मां काली यज्ञ अनुष्ठान में प्रतिभाग किया। प्रमुख द्वारा मां काली यज्ञ अनुष्ठान में रावत बन्धुओं के साथ पूजा अर्चना की तथा सभी के लिए सुख-शान्ति एवं मंगलमय जीवन की प्रार्थना की। ग्रामवासियों से वार्ता के दौरान प्रमुख ने कहा कि अपने देवी-देवताओं का पूजन करना बडे़ सौभाग्य की बात है। जब कोरोना बीमारी आई थी तो हम सब भयभीत हो गये थे। सबका मिलना जुलना बन्द हो गया था, लेकिन आज देवी मां की कृपा से प्रत्येक गांव में रौनक व खुशहाली है। हमें अपने देवी-देवताओं का नित स्मरण करना चाहिए। इस अवसर पर प्रधान कोठार आशा रावत, महेन्द्र सिंह, बलवीर सिंह, राजेन्द्र सिंह रावत, रघुवीर सिंह, टेक सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता धर्मेन्द्र सिंह, संजीव जुयाल, राजेश बिष्ट, प्रधान संगठन अध्यक्ष अर्जुन सिंह नेगी, छत्रपाल सिंह, हरेन्द्र सिंह रावत, पुष्पा देवी द्वारीखाल, सीमा देवी प्रधान उतिण्डा, नीरज सिंह, जयवीर सिंह, चन्दन सिंह रावत, विकासखण्ड के अधिकारी/कर्मचारी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *