ब्लॉक प्रमुख ने छात्र-छात्राओं को बांटी शिक्षण सामग्री

Spread the love

राजकीय इंटर कॉलेज बंचूरी व उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परंदा में चलाया अभियान
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। द्वारीखाल ब्लॉक प्रमुख महेंद्र राणा की ओर से यमकेश्वर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत राजकीय इंटर कॉलेज बंचूरी व उत्तर माध्यमिक विद्यालय परंदा के छात्रों को शिक्षण सामग्री वितरित की गई। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख ने विद्यालय को हर संभव मदद मुहैया करवाने का भी आश्वासन दिया।
बुधवार को राजकीय इंटर कॉलेज बंचूरी व उत्तर माध्यमिक विद्यालय परंदा में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ब्लॉक प्रमुख ने छात्र-छात्राओं को नोटबुक, पेन, स्कूल बैग, ड्रेस, जूते वितरित किए गए। इस दौरान उन्होंने विद्यालय में पढ़ने वाले गरीब व असहाय परिवार के बच्चों की भी फीस विद्यालय को दी। ब्लॉक प्रमुख ने बताया कि वर्तमान में उन्होंने 450 जरूरतमंद बच्चों को गोद लिया हुआ है। इन सभी बच्चों की शिक्षा की पूरी जिम्मेदारी उन्ही की है। कहा कि समाज में रहने वाले प्रत्येक बच्चे को बेहतर शिक्षा मिल सकें इसके लिए सामाजिक क्षेत्र में कार्य करने वाली संस्थाओं को भी आगे बढ़कर कार्य करना चाहिए। ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि वह अपने क्षेत्र में प्रत्येक बच्चें को बेहतर शिक्षा मुहैया करवाने का हर संभव प्रयास करेंगे। प्रधानाचार्य बुद्धिप्रकाश पेटवाल, राउमावि परिन्दा के प्रधानाचार्य राजेश कान्त डबराल, सुशील लखेडा, विनीता लखेडा, विकास चन्द बडोला, हर्षमोहन बडोला, जगदीश सिंह, रमेश चन्द्र, गोपाल सिंह एवं बडी संख्या में क्षेत्रीय जनता उपस्थित रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *