ब्लॉक स्तरीय शरद एवं शीलतकालीन खेल प्रतियोगिताएं सम्पन्न

Spread the love

प्राथमिक बालक वर्ग खो-खो में सिताबपुर, कबड्डी में मोटाढाक संकुल रहा विजेता
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : विकासखंड दुगड्डा की राजकीय एवं मान्यता प्राप्त बेसिक विद्यालयों की ब्लॉक स्तरीय शरद एवं शीतकालीन खेल प्रतियोगिताएं पुरस्कार वितरण के साथ सम्पन्न हो गई है। प्राथमिक बालक वर्ग खो-खो प्रतियोगिता में संकुल सिताबपुर, कबड्डी में मोटाढाक विजेता रहे। प्राथमिक बालिका वर्ग कबड्डी प्रतियोगिता में संकुल झंडीचौड़ विजेता रहा। सब जूनियर बालक वर्ग कबड्डी एवं खो-खो प्रतियोगिता में संकुल सिताबपुर विजेता रहा। सब जूनियर बालिका वर्ग में खो-खो प्रतियोगिता में संकुल हनुमंती विजेता रहा। विजेता टीमों एवं प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर आने वाले खिलाड़ियों को ब्लॉक खेल समन्वयक एवं सह समन्वयकों ने पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र वितरण किये।
शुक्रवार को शशिधर भट्ट राजकीय स्पोट्र्स स्टेडियम कोटद्वार में प्राथमिक बालक वर्ग 100 मीटर दौड़ में घमंडपुर के लविश, 400 मीटर दौड़ में शांति इंटरनेशनल स्कूल के इशांत, लंबी कूद में संकुल सिताबपुर के शिव कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्राथमिक बालिका वर्ग 200 मीटर दौड़ में मुणगांव की सुंदरी, 400 मीटर में राजकीय प्राथमिक विद्यालय नंबर 2 कोटद्वार की निकिता, लंबीकूद में झंडीचौड़ की वंशिका प्रथम स्थान पर रही। सब जूनियर बालक वर्ग में 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में क्रैडल पब्लिक स्कूल के आशुतोष, 200 मीटर दौड़ में क्रेडल पब्लिक स्कूल के आशुतोष, 400 मीटर दौड़ में मवाकोट के अर्पण, 600 मीटर दौड़ में क्रैडल पब्लिक स्कूल के अक्षित, गोला फेंक में मोटाढाक के आशुतोष, चक्का फेंक में सिताबपुर के शुभम, ऊंची कूद में मवाकोट के अर्पण, लंबी कूद में सिद्धार्थ प्रथम स्थान पर रहे। सब जूनियर बालिका वर्ग में 100 मीटर दौड़ में उमरैला की दिया नेग्, 200 मीटर दौड़ में उमररैला की दिया नेगी, 400 मीटर दौड़ में उमरैला की दिया नेगी, 600 मीटर दौड़ में भैड़गांव की अनामिका, गोला फेंक में संकुल हनुमंती की सबीना, चक्का फेंक में हनुमंती संकुल की सबीना, ऊंची कूद में क्रैडल पब्लिक स्कूल की कनक, लंबी कूद में हनुमंती संकुल की साक्षी प्रथम स्थान पर रही। इस अवसर पर अरुण कुकरेती, लक्ष्मी नैथानी, राजेश बलोदी, हर्षपाल कंडारी, विपिन चौहान, कुल गौरव द्विवेदी, महिमानंद ज़ख्मोला, मोहन सिंह पटवाल, भारत भूषण शाह, सुदर्शन जुयाल, उमेश कुमार वर्मा, अनीता रानी बिष्ट, कविता असवाल, जगमोहन नेगी, किरण लखेड़ा, मंजू नेगी, पूनम धस्माना, विजय पाल, सरजाउद्दीन, दानवीर राणा आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *