श्रीनगर गढ़वाल : श्रीनगर की जामा मस्जिद परिसर में आगामी छ: नवंबर को सुबह दस बजे से दोपहर दो बजे तक रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा। आयोजन समिति के सदस्य परवेज अहमद ने बताया कि रक्तदान शिविर की जानकारी सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों के जरिए शहरवासियों तक पहुंचाई जा रही है। आयोजन में यामिन अंसारी, समीम, जावेद, नजमूल राव, वकील अहमद, परवेज अहमद आदि तैयारियों में जुटे हैं। (एजेंसी)