साधवी देवप्रिया के जन्मदिवस पर किया रक्तदान

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के तत्वाधान में महिला पतंजिल योग समिति कोटद्वार की ओर से आचार्य साध्वी देवप्रिया के जन्मदिवस के उपलक्ष में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 31 लोगों ने रक्तदान किया।
बेस अस्पताल परिसर में स्थित ब्लड बैंक में शिविर का शुभारंभ समिति की मुख्य राज्य कार्यक्रम सदस्य शोभा रावत ने किया। कहा कि रक्तदान किसी के जीवन के लिये वरदान हो सकता है। कहा कि हर स्वस्थ मनुष्य को रक्तदान करना चाहिए। हम जो रक्तदान कर रहे हैं, इससे किसी जरूरतमंद व्यक्ति की जिंदगी बच सकती है। लोगों से रक्तदान करने की अपील की। राज्य कार्यकारिणी सदस्य शोभा रावत ने कहा कि जीवन में रक्तदान एक बेहतरीन कार्य है। कहा कि इससे हम किसी के जीवन को बचा सकते है। कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान कहीं है। इस अवसर पर सोनिया ध्यानी, आरती खंतवाल, अनीता कंडारी, मंजू कपरवान, संतोषी देवी, बीना देवी, लक्ष्मी नेगी, शशि ध्यानी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *