वार्षिक एथलेटिक प्रतियोगिता में ब्लू हाउस रहा अव्वल

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : नगर निगम के अंतर्गत जौनपुर स्थित हैप्पी होम स्कूल कोटद्वार में वार्षिक एथलेटिक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में ब्लू हाउस ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
शनिवार को आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय की निर्देशिका उषा सिंह, प्रधानाचार्य शालिनी सिंह व मुख्य अतिथि सहायक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी निखिल शर्मा, विशिष्ट अतिथि जनसंपर्क अधिकारी विधान सभा अध्यक्ष मनीराम शर्मा द्वारा संयुक्त रूप से गुब्बारे उड़ाकर किया गया। तत्पश्चात विद्यार्थियों द्वारा मार्च पास्ट कर अतिथियों को सलामी दी गई। इस मौके पर आयोजित एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं में ब्लू हाउस ने पहला स्थान प्राप्त किया। अभिभावकों के लिए आयोजित गोला फेंक प्रतियोगिता में वीरेंद्र भंडारी, संदीप किमोठी एवं अब्दुल हकीम, महिला अभिभावकों की 50 मीटर दौड़ में दीपा, नीता, अनीता ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त किया। म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता में अनीता बिष्ट पहले, आरती सिंह दूसरे और लक्ष्मी भंडारी तीसरे स्थान पर रही। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *