बोर्ड परीक्षा की तैयारियां शुरू

Spread the love

 

देहरादून। जिले के सभी सरकारी और अशासकीय विद्यालयों में दसवीं व बारहवीं की बोर्ड परीक्षाएं 28 मार्च से शुरू हो जाएंगी। स्कूलों ने इसकी तैयारियां शुरू कर दी हैं। कुछ स्कूल अपनी बची हुई गृह परीक्षाएं जल्द निपटाने में लगे हैं।

Project 2 जबकि कुछ ने तो परीक्षाओं के लिए सोशल डिस्टेंसिंग के साथ सीटिंग अरेंजमेंट शुरू कर दिया है। ताकि बच्चों को बैठाने में दिक्कत ना हो। प्रिंसिपल एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष रामबाबू विमल ने बताया कि सभी सीईओ सोमवार को पेपर लेने रामनगर गए हैं। जहां से वे पेपर लेकर उसे अपने पास रखेंगे। इसके बाद परीक्षा से एक दिन पहले ही पेपर स्कूलों को दिए जाएंगे। बताया कि परीक्षा की तैयारियां चल रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *