नई टिहरी। टिहरी झील के समस्त बोट संचालकों ने गंगा भागीरथी बोट संचालन समिति के बैनर तले कोटी कालोनी बोटिंग प्वाइंट में 1 घंटे का सुबह के वक्त रखा। उपवास में बैठे बोट यूनियन के संरक्षक कुलदीप सिंह पवार व अध्यक्ष लखबीर चौहान ने कहा कि सरकार सालाना लेने वाला 60 हजार का टैक्स 3 साल तक आगे बढ़ाये। 15 रूपये प्रति सवारी का टैक्स भी माफ करें, साथ ही प्रति वोट मालिक को 15 हजार और प्रति ऑपरेटर को 10 हजार महीने की मदद देने की भी मांग की। बोट यूनियन के प्रवीण सिंह रावत व विरेंद्र सिंह नेगी कहा कि सरकार टिहरी झील के बोट संचालकों के प्रति सौतेला रवैया अपना रही है। बस व टैक्सी मालिकों का टैक्स माफ कर दिया जाता है, किंतु बोट मालिकों का शुल्क अभी तक माफ नहीं किया गया। जबकि सरकार को अपनी जेब से कुछ भी नहीं देना है। बोट संचालकों के वसूले गये शुल्क से ही मदद की व्यवस्था करनी है। धरना देने वालों में यूनियन के संरक्षक कुलदीप पंवार, अध्यक्ष लखबीर ,कोषाध्यक्ष अजय बहुगुणा, वीरेंद्र नेगी ,प्रवीन रावत ,मनीष नेगी, अजय राणा, प्रदीप पवार ,सचिन, ललित कुमार, परशुराम नौटियाल, प्रशांत रावत, नरेंद्र जोशी, प्रदीप भंडारी, रणबीर महल, धनवीर रावत आदि शामिल रहे।