झील में डुबे बच्चे का शव किया बरामद

Spread the love

नई टिहरी। बीते रविवार को साथियों के साथ नहाते वक्त जनपद टिहरी गढ़वाल के कंडीसौड़ क्षेत्र में एक नौ वर्षीय बच्चा झील में डूब गया था। जिसे तलाशने के बीते शाम से ही रेस्क्यू अपरेशन चलाया जा रहा था। लेकिन बच्चे के शव को सोमवार को रेसक्यू कर तलाश लिया गया है। शव को एसडीआरएफ ने अग्रिम कार्यवाही के लिए पुलिस के सुपुर्द किया है। यह जानकारी एसडीआरएफ के इंस्पेक्टर कविंद्र सजवाण ने देते हुए बताया कि बीते रविवार को कंडीसौड़ के धरवाल गांव निवासी अमृत पाल का नौ वर्षीय बालक आशीष दोस्तों के साथ नहाते वक्त झील में डूब गया था। बीते दिवस से बालक की तलाश की जा रही थी। लेकिन बारिश के कारण शाम को रेस्क्यू बंद करना पड़ा। सोमवार को रेस्क्यू शुरू किया गया। रेस्क्यू के दौरान एसडीआरएफ के डीप डाइवर प्रदीप नेगी ने जोखित लेते हुए पूरी तत्परता से झील की गहराई में जाकर बच्चे का शव बरामद किया। जिसे अग्रम कार्यवाही के लिए पुलिस को सौंप दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *