बाजपुर के गुरदीप का शरीर मेडिकल रिसर्च के लिए दान

Spread the love

 

काशीपुर। डेरा सच्चा सौदा के अनुयायी गुरदीप सिंह ने मरणोपरांत अपनी देह मेडिकल कलेज में रिसर्च के लिये दान करने की इच्छा जताई थी। गुरदीप की इच्छा के अनुरूप परिजनों ने उनके निधन पर देह मेडिकल कलेज रुहेलखंड को दान कर दिया। मेडिकल कलेज की टीम बाजपुर आकर देह अपने साथ ले गई है। गांव इटव्वा निवासी गुरदीप सिंह इंसा (45) पुत्र खजान सिंह ने करीब 15 वर्ष पूर्व डेरा सच्चा सौदा से प्रभावित होकर मरणोपरांत अपनी देह दान करने का प्रण लिया था। उन्होंने वरुण अर्जुन मेडिकल कलेज रुहेलखंड शाहजहांपुर को अपना आवेदन कर दिया था। अपने परिजनों को अपनी इच्छा बताते हुए कहा था कि जब वह मरे तो उनका शरीर मेडिकल कलेज को दान कर दिया जाए। परिजनों ने बताया बीते रोज बीमारी के चलते उनकी आत्मा ने उनका शरीर छोड़ दिया। इसकी सूचना परिजनों ने मेडिकल कलेज को दी। शनिवार सुबह मेडिकल कलेज की टीम बाजपुर पहुंची। टीम गुरदीप सिंह का पार्थिव शरीर लेकर मेडिकल कलेज रवाना हो गई। इससे पूर्व इन लोगों ने अरदास कर भजन किया। वहीं डेरे के 45 मेंबर जसपाल सिंह इंसा ने बताया कि बाजपुर में डेरे के अनुयायी की तरफ से देह दान का यह चौथा मामला है। बताया कि इंसानी शरीर पर रिसर्च ज्यादा बेहतर होता है इसीलिये गुरु की प्रेरणा से इन्होंने देह दान करने का प्रण लिया था। इस मौके पर 45 नंबर मेंबर महेंद्र सिंह राजपूत, महावीर, मनोज, बलवंत, बाबूलाल, कमलेश, ष्ण कुमार, जागन लाल, हेमप्रकाश, पूरन सिंह, पालो देवी, सुनीता इंसा, रमेश रानी, प्रकाशो देवी, ममता इंसा आदि डेरे के अनुयाय मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *