भटोली गांव के समीप खाई में गिरी बोलेरो, दो की मौत

Spread the love

गुरुवार देर शाम खिरसू से भटोली की ओर जा रहा था बोलेरो वाहन
जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी: पौड़ी जिले के भटोली गांव के समीप एक बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। दुर्घटना में बोलेरो सवार दो लोगों की मौत हो गई।
घटना गुरूवार देर रात की है। वाहन खिरसू से भटोली की ओर जा रहा था। दुर्घटना की सूचना आसपास के ग्रामीणों ने पुलिस को दी। सूचना पर श्रीनगर पोस्ट से इंस्पेक्टर मंजरी नेगी के नेतृत्व में एसडीआरएफ टीम मय रेस्क्यू उपकरणों के घटनास्थल के लिए रवाना हुई। रात के समय पुलिस ने रेस्क्यू कर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान अर्जुन सिंह पुत्र धर्म सिंह, उम्र- 35 वर्ष, निवासी- भटोली गांव, पौड़ी व देव सिंह पुत्र स्व0 बलबीर सिंह, उम्र- 40 वर्ष, निवासी- भटोली गांव, पौड़ी के रूप में हुई है।

एसडीआरएफ टीम ने अत्यधिक विषम परिस्थितियों में किया रेस्क्यू
रेस्क्यू टीम द्वारा अत्यधिक विषम परिस्थितियों में वाहन तक पहुंचकर खोजबीन की गई तो पाया कि वाहन में सवार दोनों लोगों की मौत हो चुकी थी। टीम द्वारा दोनों मृतकों के शवों को बॉडी बैग के माध्यम से मुख्य मार्ग तक पहुंचाकर जिला पुलिस के सुपर्द किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *