बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने जीती कोरोना से जंग, फैंस के बीच साझा की ये खुशखबरी

Spread the love

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत करोना को मात दे चुकी हैं। उन्होंने इस बारे सोशल मीडिया पर अपने फैंस के बीच साझा किया। कंगना रनौत ने इस बात का भी जिक्र किया है कि आखिर उन्होंने इस बीमारी से कैसे निजात मिली। हालांकि अभिनेत्री ने यह जाहिर करना चाहती हैं कि आखिर कैसे उन्होंने खुद को स्वस्थ किया, मगर उन्होंने ये बताया कि वह इस बारे में ज्याद कुछ नहीं बता पाएंगी। उल्लेखनीय है कि कंगना रनौत ने 8 मई को कोरोना संक्रमित होने की जानकारी दी थी।
कोरोना संक्रमित होने के दौरान की स्थिति को बताते हुए कंगना रनौत ने कहा कि उन्हें उस दौरान थकान महसूस होती थी। उनकी आंखों में जलन भी होती थी। वह कुछ दिनों के लिए हिमाचल जाने के लिए सोच रही थीं लेकिन जैसे ही जाने से पहले उन्होंने अपना करोना टेक्स्ट करवाया, जिसमें वह पॉजिटिव निकली। संक्रमित होने के बाद अभिनेत्री ने खुद को क्वरंटीन कर लिया था।
बड़ी ही मजबूती के साथ अभिनेत्री ने कोरोना वायरस को हराने के लिए दृढ़ संकल्प लिया था। उन्होंने कहा, ”मुझे ऐसा महसूस नहीं हो रहा है कि यह वायरस मेरे शरीर के अंदर है। यदि आप इसे डरेंगे तो यह वाकई आपको डराएगा। आइए हम सब एकजुट होकर इस बीमारी से लड़ें। यह कुछ भी नहीं है एक मामूली सा फ्लू है। हर हर महादेव।”
अभिनेत्री फिलहाल कोरोना रिपोर्ट में निगेटिव आई हैं, इस वजह से उनके फैंस के दिलों में काफी सुकून होगा।
वर्क फ्रंट की बात करें तो कंगना रनौत कुछ दिनों पहले अपनी आने वाली फिल्म तेजस की शूटिंग कर रही थीं, मगर कोरोना के बढ़ते केसेज को देखते हुए उनकी इस फिल्म की शूटिंग रोक दी गई। अभिनेत्री की बहुप्रतीक्षित फिल्म थलाइवी इस साल अप्रैल में रिलीज होने वाली थी, मगर कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के कारण इसकी रिलीज डेट को टाल दिया गया है। फिल्म के निर्माताओं ने रिलीज की अगली तारीख का ऐलान फिलहाल नहीं किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *