दुग्ध उत्पादकों को बांटा एक लाख 50 हजार का बोनस

Spread the love

रुद्रपुर। दुग्ध उत्पादक सहकारी समिति संतोषनगर और गूलरभोज में एक लाख 50 हजार का बोनस बांटा गया। बोनस का लाभ 215 दुग्ध उत्पादकों को मिला। दुग्ध समिति संतोष नगर में दुग्ध संघ के प्रशासक तिलकराज गंभीर द्वारा 2021-22 के बोनस का वितरण किया गया। दुग्ध उत्पाद राजेंद्र प्रसाद जोशी को सर्वाधिक 5959, दूसरे स्थान पर ललित भंडारी को 4949 व तृतीय पर रहे राजू सिंह को 3320 रुपये का बोनस दिया गया। इस दौरान दुग्ध संघ प्रशासक ने उत्पादकों को सरकार और समिति द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया। यहां पर्यवेक्षक देवेंद्र सिंह बोरा, समिति सचिव सुधीर साहू, आरिफ खान, सुरेश, विजेंद्र यादव, जगदीश डोगरा, चेतराम आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *