अमित शाह को दी रम्माण लोकनाट्य पर आधारित पुस्तक

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात करते हुए उन्हें रम्माण लोकनाट्य पर आधारित पुस्तक भेंट की। साथ ही उत्तराखंड की संस्कृति व सभ्यता को आगे बढ़ाने के लिए सहयोग की भी अपील की।
विधानसभा अध्यक्ष ने दिल्ली में अमित शाह से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने अमित शाह को लोक संस्कृति व परंपरा की प्रतीक, यूनेस्को की ओर से मान्यता प्राप्त रम्माण लोकनाट्य पर आधारित पुस्तक दी। कहा कि उत्तराखंड की संस्कृति हर किसी को अपनी ओर आकर्षित करती है। ऐसे में इसके प्रचार-प्रसार के लिए गंभीरता से कार्य करने की आवश्यकता है। कहा कि वर्तमान में केंद्र व प्रदेश सरकार इसके लिए प्रयासरत भी है। मुलाकात के दौरान उन्होंने गृह मंत्री को उत्तराखंड की विभिन्न संस्कृति से भी अवगत करवाया। गृह मंत्री ने विधानसभा अध्यक्ष को इसके लिए हरसंभव मदद देने की बात कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *