बिडला परिसर में पुस्तक प्रदर्शनी आज से

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विवि के बिड़ला परिसर के केंद्रीय पुस्तकालय में आज (मंगलवार) से दो दिवसीय पुस्तक प्रदर्शनी का आयोजन किया जायेगा।
गढ़वाल विवि के केंद्रीय पुस्तकालय के अध्यक्ष प्रो. मदन सिंह राणा ने बताया कि गढ़वाल विवि के बिड़ला परिसर की केंद्रीय पुस्तकालय में दो दिवसीय पुस्तक प्रदर्शनी 26 दिसंबर से शुरू होगी। जिसका शुभारंभ गढ़वाल विवि की कुलपति प्रो. अन्नपूर्णा नौटियाल द्वारा किया जायेगा। उन्होंने बताया कि इस मौके पर विश्वविद्यालय प्राध्यापकों द्वारा प्रकाशित नवीनतम पुस्तकों का विमोचन के साथ-साथ पुस्तकालय वेबसाइट का भी लोकार्पण किया जायेगा। डॉ. एमएस राणा ने बताया कि पुस्तक प्रदर्शनी में विभिन्न राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर लगभग 50 से अधिक प्रकाशकों द्वारा अपनी नवीनतम संस्करणों की पुस्तकों की प्रदर्शनी लगाई जायेगी। उन्होंने विवि के प्रध्यापकों, शोधार्थियों और छात्र-छात्राओं से अधिक से अधिक संख्या में प्रर्दशनी का लाभ उठाने के लिए कहा हैं। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *