केंद्रीय विद्यालय एनएचपीसी में पुस्तकोपहार कार्यक्रम चलाया गया

Spread the love

चम्पावत। केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 2 एनएचपीसी में पुस्तकोपहार कार्यक्रम चलाया जा रहा है। गुरुवार को प्राचार्य रंजना बरफाल की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में पुस्तकालय अध्यक्ष मोहम्मद मुदस्सिर ने बताया कि इस कार्यक्रम के अंतर्गत जो छात्र अगली कक्षा में उत्तीर्ण होकर चले जाते हैं वे अपनी पिछली कक्षा की पुस्तकें पुस्तकालय को भेंट देते हैं । जिसके बाद विद्यालय द्वारा यह पुस्तकें जरूरतमंद छात्रों को निरूशुल्क प्रदान कर दी जाती हैं । इस प्रकार पुस्तकों के आदान-प्रदान से पेड़ों के अनावश्यक कटाव को रोका जा सकता है एवं छात्रों में एक दूसरे की सहायता करने की आदत का विकास होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *