एक अकेला कारवां’ नामक पुस्तक का हुआ विमोचन

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: आर्य गिरधारी लाल महर्षि ट्रस्ट की ओर से बीईएल कालोनी निवासी शुभ्रा बंसल की ओर से लिखि गई पुस्तक ‘एक अकेला कारवां’ का विमोचन किया गया।
बीईएल कालोनी स्थित सामुदायिक केंद्र में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ महाप्रबंधक विश्वेश्वर पुच्च, साहित्यकार नंदकिशोर ढौंडियाल‘अरूण’, सुरेंद्र लाल आर्य ने किया। इसके उपरांत सदस्यों ने शुभ्रा बंसल की पुस्तक ‘एक अकेला कारवां’ का विमोचन किया। पुस्तक की समीक्षा करते हुए डा.बीना वशिष्ठ ने कहा कि यह पुस्तक छात्रों में सकारात्मक सोच को विकसित करेगी। लेखिका ने अपने भाई की स्मृतियों को भी पुस्तक के माध्यम से साझा किया है, जिनका गत वर्ष अमेरिका में पढ़ाई के दौरान आकस्मिक निधन हो गया था। इस मौके पर प्रदीप गुप्ता, चक्रधर शर्मा ‘कमलेश’, दिनेश कुमार, माधुरी रावत, अशोक गिरी, कौशल्या जखमोला, प्रदीप अग्रवाल, विशु प्रभाकर, उत्तम सिंह, माधुरी रावत आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *