सत्र शुरू होने से पहले स्कूलों में पहुंचीं किताबें

Spread the love

रुड़की(। इस बार शिक्षा विभाग की तैयारियां समय से पहले जमीन पर उतरती दिखाई दे रही हैं। नए शिक्षा सत्र के शुरू होने से पहले ही सरकारी स्कूलों में पाठ्य पुस्तकों की आपूर्ति शुरू हो गई है। इसका सबसे बड़ा लाभ यह होगा कि बच्चों की पढ़ाई शुरुआती दिनों से ही सुचारु रूप से चल सकेगी और उन्हें किताबों के इंतजार में समय खराब नहीं करना पड़ेगा। जनपद हरिद्वार के निःशुल्क पाठ्य पुस्तक भंडारण एवं वितरण केंद्र पर वर्तमान में 15,20,156 पाठ्य पुस्तकों के सापेक्ष 4,11,548 पाठ्य पुस्तकों की खेप भंडारण केंद्र पहुंच गई हैं। शिक्षा विभाग द्वारा चरणबद्ध तरीके से इन पुस्तकों को विद्यालयों तक पहुंचाने का काम शुरू कर दिया गया है, ताकि नया शैक्षिक सत्र बिना किसी बाधा के शुरू हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *