पंत की 134वीं जयंती पर विवि को पुस्तकें भेंट की

Spread the love

रुद्रपुर। पंतनगर विश्वविद्यालय के यूनिवर्सिटी सेंटर नाहेप भवन में पं. गोविन्द बल्लभ पंत मेमोरियल सोसाइटी नई दिल्ली की ओर से पंत की 134वीं जयंती पर विवि को पुस्तकें भेंट की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गोविंद बल्लभ पंत सेलीब्रेशन कमेटी के उत्तराखंड के समन्वयक ललित मोहन भट्ट और राजेश कुमार रहे। मुख्य अतिथि ने पुस्तकों की जानकारी दी। कहा यह पुस्तकें छात्रों के लिए उपयोगी हैं। राजेश कुमार ने पंत की उपलब्धियों के बारे में बताया। कुलपति डॉ. तेज प्रताप कहा कि सोसाइटी द्वारा विवि को छात्रों के लिए पुस्तकें सौंपी गईं हैं यह गर्व की बात है। कार्यक्रम का संचालन डॉ. मनीषा रानी ने किया। कार्यक्रम में विभिन्न महाविद्यालयों के अधिष्ठाता, निदेशक एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *