खिलाड़ियों का बढ़ाया मनोबल

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : देहरादून में 14 से 16 जुलाई तक जूनियर स्टेट बॉक्सिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है। चैंपियनशिप में कोटद्वार से 10 बालक और 5 बालिकाएं अलग-अलग भार वर्ग में प्रतिभाग करेंगी।
शुक्रवार को स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में कोच श्याम डांगी और जिला क्रीड़ा अधिकारी संदीप कुमार डुकलान और प्रतिभागियों से जिला बॉक्सिंग एसोसिएशन पौड़ी गढ़वाल के सचिव कमल नेगी, उपाध्यक्ष जयदीप नौटियाल एवं अन्य पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों से भेंट की। उन्होंने खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाते हुए उन्हें आगे बढ़ते रहने के लिए प्रोत्साहित किया। कहा कि जीवन में लक्ष्य तय कर आगे बढ़ने वाले विद्यार्थियों को अवश्य सफलता मिलती है। आज कई युवा खेल के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन कर अपने देश व प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *