पिथौरागढ़। सीमांत के चार विकासखंडों में शांतिपूर्वक मतदान संपन्न कराने में पुलिस सहित अन्य सुरक्षा व्यवस्था में तैनात कर्मियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। गुरुवार को सुबह से ही बूथों में शांति व्यवस्था के साथ ही पुलिस कर्मी मतदाताओं की मदद में भी जुटे रहे। बुजुर्ग से लेकर दिव्यांगों मतदाताओं को बूथ तक पहुंचाने और बाहर लाने में कर्मचारियों ने मदद की। मतदान संपन्न होने के बाद अब सुरक्षा व्यवस्था पर तैनात कर्मचारियों की कंधों पर मतपेटियों की सुरक्षित रखने की जिम्मेदारी है। एसपी रेखा यादव ने बताया कि पंचायत चुनाव के पहले चरण के मतदान के लिए पुलिस के 395 से अधिक अधिकारी-कर्मचारियों की तैनाती की गई।
इनमें चार निरीक्षक, उपनिरीक्षक सहित 47 अपर उपनिरीक्षक, हेड कांस्टेबल 89, कांस्टेबल 255, शामिल रहे। इसके अलावा 177 होमगार्ड्स व पीआरडी के 211 जवानों ने भी चुनाव ड्यूटी में अहम भूमिका निभाई।