बहुत जल्द बदलेंगी सीमाएं, भारत को वापस मिलेगा सिंध, राजनाथ सिंह ने कर दिया बड़ा ऐलान

Spread the love

नई दिल्ली , सिंध क्षेत्र आज भारत का हिस्सा नहीं है। लेकिन हो सकता है कि सीमाएं बदल जाएं और यह क्षेत्र फिर से भारत का हिस्सा बन जाए। यह बातें रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने एक कार्यक्रम के दौरान कहीं। एक कार्यक्रम में बोलते हुए उन्होंने सिंध के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व को याद किया।
बता दें, सिंध क्षेत्र 1947 के बंटवारे के बाद पाकिस्तान में चला गया था। वहां रहने वाले ज्यादातर सिंधी हिंदू भारत आ गए। राजनाथ सिंह ने कहा कि एलके आडवाणी ने अपनी किताब में लिखा है कि उनकी पीढ़ी के सिंधी आज भी सिंध के भारत से अलग होने को स्वीकार नहीं कर पाए हैं। उन्होंने बताया कि भारत के हिंदुओं के लिए सिंधु नदी हमेशा पवित्र रही है और सिंध के कई मुसलमान भी इसकी पवित्रता को आब-ए-जमजम जितना पवित्र मानते थे।
‘सभ्यता से सिंध हमेशा भारत का हिस्साÓ
राजनाथ सिंह ने कहा, आज सिंध भूगोल से भले ही भारत में नहीं है, लेकिन सभ्यता और संस्कृति से वह हमेशा भारत का हिस्सा रहेगा। उन्होंने आगे कहा कि सीमाएं बदल सकती हैं और कौन जानता हैकल सिंध वापस भारत आ जाए।
रक्षा मंत्री ने मोरक्को में भारतीय समुदाय से बातचीत में कहा कि पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर (क्कश्य) भारत को बिना किसी आक्रामक कदम के मिल जाएगा। उन्होंने कहा कि क्कश्यमें लोग खुद आवाजें उठाने लगे हैं और ‘आजादीÓ की मांग कर रहे हैं। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान कुछ विशेषज्ञों ने कहा था कि भारत को आगे बढ़कर क्कश्यका हिस्सा वापस लेना चाहिए। इसी संदर्भ में राजनाथ सिंह ने कहा कि हालात खुद इस दिशा में बदल रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *