हरिद्वार। पथरी क्षेत्र के कटारपुर गांव में हुए गोलीकांड में फरार चल रहे दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पार्टी करने के दौरान मामूली विवाद के बाद आरोपी ने फायर झोंक दिया था। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल किया गया तमंचा भी बरामद कर लिया है। एसओ पथरी मनोज नोटियाल के अनुसार, घटना 25 सितंबर की शाम लगभग साढ़े सात बजे की है। कटारपुर निवासी अनुज ने अपने गांव के ही अर्जुन पुत्र सुरेन्द्र पर जान से मारने की नियत से फायर किया था। जिसमें अर्जुन गम्भीर रूप से घायल हो गया था। अर्जुन की पत्नी की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। इसके बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी अनुज को पहले ही भट्ठा तिराहे पथरी के पास से गिरफ्तार कर लिया था। आरोपी अनुज की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त देशी तमन्चा बरामद कर आर्म्स एक्ट की धारा भी मुकदमे में लगाई गई है। पुलिस ने फरार अम्बरीष पुत्र कीरत, सुभम पुत्र पापिन्द्र निवासी कटारपुर को भी किशनपुर से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के पास से भी पुलिस को एक तमंचा 12 बोर और कारतूस बरामद किया है।