तकनीकी खराबी से दिल्ली-पंतनगर की दोनों फ्लाइट रद्द

Spread the love

रुद्रपुर(। सोमवार को दिल्ली से पंतनगर आने वाली इंडिगो एयरलाइंस की दोनों फ्लाइट तकनीकी खराबी के चलते रद्द कर दी गईं, जिससे यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ा। पहली फ्लाइट संख्या 6ई-73254 दोपहर एक बजे पंतनगर पहुंचने वाली थी, जबकि दूसरी फ्लाइट 6ई-7156 शाम 4:15 बजे उतरनी थी। दोनों फ्लाइट ऐन वक्त पर निरस्त कर दी गईं। एयरपोर्ट निदेशक पवन कुमार ने बताया कि विमानों में तकनीकी खामी पाए जाने पर सुरक्षा कारणों से उन्हें उड़ान की अनुमति नहीं दी गई। उड़ानें रद्द होने के बाद एयरलाइंस प्रबंधन ने यात्रियों को अगली उपलब्ध उड़ानों में समायोजित करने या पूर्ण किराया वापस करने की प्रक्रिया शुरू की। अचानक उड़ानें रद्द होने से दिल्ली-पंतनगर रूट पर यात्रा करने वाले यात्रियों में नाराजगी देखी गई। कई यात्रियों को वैकल्पिक व्यवस्था के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा, जबकि कुछ को अपनी यात्रा योजनाएं बदलनी पड़ीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *