बोल्डर व मलबा गिरने का दौर जारी, 23 मोटर मार्ग बंद

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: रुक-रुक कर हो बारिश से रविवार को जिले के 23 मोटरमार्गों पर यातायात ठप रहा। लगातार हो रही बारिश से बंद मोटरमार्गों पर जगह-जगह बोल्डर व मलबा आने से मोटरमार्गों को खोलने में दिक्कतें हो रही हैं। जिला आपदा कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार रविवार को जिले के 23 मोटरमार्ग बंद रहे। रविवार को जिले के राज्यमार्ग टिहरी-हिंडोलाखाल-देवप्रयाग-व्यासघाट, कर्णप्रयाग-नौटी, घटटूगाड-बीरोंखाल के साथ मुख्य जिला मार्ग अदवाणी-बहेडाखाल, अन्य जिला मार्ग कोटद्वार-रामणी, ग्रामीण मोटरमार्ग पालीखाल-चमोली, जाखनी-गुडेथ, रांसी क्यूकालेश्वर, उरेगी-अयाल-मोल्ठी-पैडुल, दमदेवल-झलपाड़ी आदि मार्ग बंद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *