राष्ट्रीय राजमार्ग पर फिर गिरे बोल्डर, चुनौती बना आवागमन

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : हल्की बारिश में ही कोटद्वार-दुगड्डा के मध्य राष्ट्रीय राजमार्ग चुनौती खड़ी कर रहा है। हालत यह है कि मंगलवार सुबह हुई बारिश से सिद्धबली से आगे लालपुर के समीप पहाड़ी से भारी मलबा राष्ट्रीय राजमार्ग पर आ गया। इसके लिए राष्ट्रीय राजमार्ग पर करीब एक घंटे तक यातायात पूरी तरह बाधित रहा। नतीजा राष्ट्रीय राजमार्ग के दोनों ओर वाहनों का लंबा जाम लगा हुआ था।
बरसात के मौसम में राष्ट्रीय राजमार्ग लगातार चुनौती बन रहा है। जुलाई माह में दुर्गा माता मंदिर के समीप पहाड़ी का हिस्सा ढह कर राष्ट्रीय राजमार्ग पर आ गया था। हल्की वर्षा होने पर ही पहाड़ी से लगातार बोल्डर गिर रहे हैं। मंगलवार सुबह हुई बारिश के दौरान लालपुल से करीब पांच सौ मीटर पहले पहाड़ी से अचानक बड़े-बड़े पत्थर व बोल्डर गिरने लगे। राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग ने मौके पर पहुंचकर जेसीबी व पोकलैंड मशीनों से बोल्डर हटाने का कार्य प्रारंभ किया। इस दौरान सैकड़ों ऐसे वाहन भी थे, जो राष्ट्रीय राजमार्ग पर खड़े रहकर मार्ग साफ होने का इंतजार कर रहे थे। करीब साढ़े डेढ़ घंटे बाद जब बोल्डर हटा तब यातायात सुचारू किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *