गौरीकुंड में गाड़ी पर पहाड़ी से गिरा बोल्डर, सभी सुरक्षित

Spread the love

रुद्रप्रयाग(आरएनएस)। केदारनाथ हाईवे पर सोनप्रयाग से गौरीकुंड के बीच संचालित सटल सेवा के वाहन पर पहाड़ी से पत्थर गिर गया जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। हालांकि पत्थर की चपेट में दो वाहन आए किंतु किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है। तब तक सभी सवारियां उतर चुकी थी। सूचना मिलते ही एनएच द्वारा मशीन मौके पर भेजकर पत्थरों को हटाते हुए आवाजाही शुरू कराई गई। शहीद गोविंद सिंह टैक्सी यूनियन गुप्तकाशी के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह रावत ने बताया कि रविवार सुबह 8रू 45 बजे के करीब सोनप्रयाग से गौरीकुंड की ओर जा रहे मैक्स वाहन पर गौरीकुंड छोटी पार्किंग से पहले पहाड़ी से पत्थर गिर गए, जिसमें एक और पीटे चल रहे दो वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। दुर्घटना में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है। सभी सुरक्षित हैं। इधर, सोनप्रयाग से गौरीकुंड के बीच कई जगहों पर पहाड़ी से पत्थर गिरने का भय बना रहता है। बरसात के दौरान यहां ज्यादा परेशानियां और जोखिम बने रहते हैं। साथ ही कई बार पहाड़ी से जानवरों की आवाजाही के कारण भी छोटे-छोटे पत्थर गिरते रहे हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *