ठेला लगाने वाली महिला को बाउंसरों ने पीटा

Spread the love

रुद्रपुर। चैती मेले में पकोड़ी का ठेला लगाने वाली एक महिला ने चैती मेले की महिला बाउंसरो पर उसके साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया है। ग्राम धरमपुरा थाना-टांडा जिला रामपुर निवासी सुषमा पत्नी अनिल ने आईटीआई कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसने चैती मेले में पकोड़ी का ठेला लगा रखा है। आरोप लगाया कि 2 अप्रैल की शाम करीब 6.30 बजे वह अपना सामान समेट रही थी कि चैती मेले मे झूले में लगी एक महिला बाउंसर वहां आई तथा उसके साथ अभ्रदता करने लगी। इस दौरान उसने अन्य महिला बाउंसरो को मौके पर बुला लिया तथा उसके बाल पकडकर उसके साथ मारपीट की। इस दौरान उन्होंने उसे व उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *