सजदे में झुके सिर, मांगी अमन चैन की दुआ

Spread the love

कोटद्वार व आसपास के क्षेत्र में हर्षोल्लास से साथ मनाया गया ईद का त्योहार
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: कोटद्वार व आसपास के क्षेत्र में ईद का त्योहार हर्षोल्ला के साथ मनाया गया। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने मस्जिदों में पहुंचकर अमन और तरक्की के लिए दुआएं मांगी। हालांकि सुबह के समय हुई बारिश के कारण अधिकांश लोगों ने घर पर ही ईद की नमाज अता की।
कोटद्वार शहर में जामा मस्जिद के साथ ही अन्य मस्जिदों में सुबह आठ बजे नमाज अता की गई। जामा मस्जिद के मौलाना बदरुल इस्लाम अंसारी ने लोगों को ईद के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि ईद प्रेम व त्याग का पर्व है। अल्लाह के बताए मार्ग पर चलने वाले व्यक्ति के समस्त कष्ट दूर हो जाते हैं। हम सभी को देश में अमन व शांति के लिए एकजुट होकर कार्य करना चाहिए। उन्होंने लोगों को अपने बच्चों को भी बेहतर शिक्षा देने के लि प्रेरित किया। इसके उपरांत मुस्लिम समुदाय के लोगों ने एक दूसरे को गले लगाते हुए ईद की बधाईयां दी। ईद को लेकर लोगों में खासा उत्साह बना हुआ था। लोग पूरे दिन नए कपड़े पहनकर अपने परिवार के साथ घूमते हुए नजर आए। वहीं, सुरक्षा दृष्टि को लेकर पुलिस व प्रशासन भी अलर्ट पर रहा। नमाज के दौरान शहर की सभी मस्जिदों में पुलिस फोर्स तैनात की गई थी। क्षेत्र में लगातार चीता पुलिस गश्त करती रही। हालांकि शहर में शांति पूर्वक तरीके से ईद का त्योहार मनाया गया। दुगड्डा, लैंसडौन में भी ईद का त्योहार सौहार्द पूर्वक मनाया गया।

श्रीनगर गढ़वाल में भी हर्षोल्लास के साथ मनाई ईद
ईद उल अजहा बकरीद ईद की नमाज श्रीनगर में ईदगाह में इमाम मौलाना ताजीम द्वारा पढ़ाई गई। नमाज में देश की सलामती, भाई चारा और खुशहाली की दुआएं मांगी गई। नमाज के के बाद एक-दूसरे ने गले मिलकर ईद की सबको को बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *