अभिनेता रणवीर सिंह की हालिया रिलीज फिल्म धुरंधर दिसंबर, 2025 में एक जश्न के तौर पर देखी जा रही है। फिल्म इस कदर बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाएगी, यह शायद रणवीर ने खुद भी सोचा नहीं होगा। कारोबारी दिनों पर ताबड़तोड़ कमाई करते हुए धुरंधर ने आमिर खान का 6 साल पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया है। 5 दिसंबर को रिलीज इस फिल्म की रफ्तार बिल्कुल भी फीकी नहीं पड़ी है।
सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, धुरंधर ने रिलीज के 12वें दिन 30 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। इस तरह मंगलवार की आधी रात तक फिल्म का कुल कलेक्शन 411.25 करोड़ रुपये हो गया। इसके साथ ही, धुरंधर एकमात्र हिंदी फिल्म बन गई है जिसने दूसरे हफ्ते में 400 रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 400 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन करने वाली धुरंधर 7वीं बॉलीवुड फिल्म बन गई है।
घरेलु बॉक्स ऑफिस पर धुरंधर ने आमिर की दंगल (387 करोड़) को पीछे छोड़ दिया। इसके अलावा, रजनीकांत की 2.0 (407 करोड़) और प्रभास की सालार (406 करोड़) भी पीछे रह गई है। दुनियाभर में, धुरंधर ने 550 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है और 23वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन गई है। फिल्म में अक्षय खन्ना, संजय दत्त, आर माधवन, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन और राकेश बेदी प्रमुख किरदार में हैं।
००