जिला स्तरीय बक्सिंग प्रतियोगिता में मुक्केबाजों ने दिखाया दम

Spread the love

पिथौरागढ़। स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित कैप्टन हरि सिंह थापा जिला स्तरीय बक्सिंग प्रतियोगिता का समापन हो गया है। दो दिन तक चली प्रतियोगिता में जिले भर के 175 बक्सरों ने हिस्सा लेते हुए अपनी मुक्कों का जलवा दिखाया। मंगलवार को समापन अवसर पर मुख्य अतिथि के तौर पर सीडीओ अनुराधा पाल मौजूद रहीं। इस दौरान उन्होंने प्रतियोगिता की सराहना करते हुए कहा कि सीमांत जनपद में बक्सिंग का भविष्य उज्ज्वल है। यहां के खिलाड़ी राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा दिखाकर पदक जीत रहे हैं और यहां का नाम रोशन कर रहे हैं। बाद में उन्होंने बारी-बारी से विभिन्न वर्गो में विजेता प्रतियोगियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। उत्तराखंड बक्सिंग संघ के संयुक्त सचिव बहादुर सिंह बोहरा ने बताया कि प्रतियोगिता में सीमांत में संचालित विभिन्न सेंटरों के दस टीमों ने हिस्सा लिया। उन्होंने प्रतियोगिता के सफल संचालन के लिए सभी का आभार जताया है। यहां उप क्रीड़ाअधिकारी प्रताप सिंह, कै़ हरि सिंह थापा बक्सिंग एसोसिएशन के सचिव अजय राठौर, उपाध्यक्ष देवीचंद, गणेश बिष्ट, विजेंद्र मल्ल, जनार्दन वल्दिया, सुनीता मेहता, कमला बिष्ट, विनीता महर, चंचल भंडारी, राजेंद्र सिंह जेठी, अर्जुन सिंह, प्रकाश थापा मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *