वेतन नहीं मिलने से नाराज कर्मचारियों का कार्यबहिष्कार जारी

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : पिछले कई माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज वन विभाग के आउटसोर्स कर्मियों का धरना गुरुवार को भी जारी रहा। आटउसोर्स कर्मियों ने जल्द समस्याओं का निराकरण नहीं होने पर आंदोलन को तेज करने की चेतावनी दी है।
गुरुवार को दैनिक संविदा/आउटसोर्स संघ के बैनर तले कर्मचारी कार्यबहिष्कार पर डटे रहे। संघ के प्रदेश अध्यक्ष चंद्र प्रकाश ने बताया कि प्रदेश संरक्षक देवेंद्र सिंह के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल ने समस्या को लेकर गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत ने मुलाकात की थी। कर्मचारियों ने उन्हें पिछले लंबे समय से वेतन न मिलने की बात बताई। कहा कि वेतन नहीं मिलने से कर्मचारियों के समक्ष आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। ऐसे में सबसे अधिक परेशानी किराए के कमरों में रहने वाले कर्मचारियों को हो रही है। कार्यबहिष्कार कर धरने बैठे कर्मचारियों ने जल्द मांग पूरी नहीं होने पर देहरादून में आंदोलन चलाने की चेतावनी दी है। इस मौके पर रूपेश, विकास नेगी, दीपक चौधरी, हेमंत, राम सिंह खाती, डबल सिंह, अरविंद, आनदंमणी, प्रदीप जुयाल, राजीव शर्मा, हेमा देवरानी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *